Tuesday, September 17, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
सामर्थ्य’ में अब युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया सम्मानित संजय अवस्थी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का किया अवलोकनकुटलैहड़ में 1027 गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए 15.40 करोड़ रुपये स्वीकृत - विवेक शर्मा उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार करें गें शुभारंभ व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचलः मुख्यमंत्रीलाहौल में पोषण माह के दौरान कुपोषित बच्चों की वृ‌द्धि निगरानी के लिए फ़ोर्टनाइट मॉनिटरिंग प्लान तैयार राज्यपाल ने किया माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन
-
हिमाचल

हौसलों की उड़ान भरेंगे  बागा सराहन के दो भाई बहन, बहन बनेंगी डॉक्टर तो भाई बनेगा इंजीनियर,बड़ी बहन भी डॉक्टर।

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | September 07, 2024 07:21 PM
 
 
आनी,
 
कहते हैं कि मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान से होती है। जी हां ये पंक्तियां उन्हीं पर फिट बैठती हैं जिन्होंने अपने जीवन में कुछ बनने की ठान ली है। इतना नही अगर उनके परिवार का साथ और सही मार्गदर्शन मिले तो वे किसी भी क्षेत्र में मुकाम पर  आसानी से पहुंच सकते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है निरमंड के पर्यटन स्थल बागा सराहन के दो भाई बहन ने । बहन अर्पिता ठाकुर ने इस वर्ष 2024 की नीट परीक्षा उत्तीर्ण करके अब एमबीबीएस में दाखिला ले लिया  है। वहीं भाई निखिल ठाकुर का भी इसी वर्ष एनआईआईटी हमीरपुर के लिए चयन हुआ है। बहन का भविष्य डॉक्टर तो भाई का भविष्य  इंजीनियर  बनकर समाज की सेवा करना है । जबकि अर्पिता ठाकुर और निखिल ठाकुर की बड़ी बहन अंजली ठाकुर अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि बागा सराहन की अर्पिता ठाकुर और निखिल ठाकुर के पिता मोहर सिंह ठाकुर शिक्षा विभाग में डीपीई के पद पर कार्यरत हैं और माता रेबता ठाकुर एक कुशल गृहणी है। बेटी अर्पिता ठाकुर और बेटे निखिल ठाकुर ने उनकी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और अपने गुरुजनों को दिया है। वहीं अर्पिता ठाकुर और निखिल ठाकुर की सफलता  पर उनके गाँव सहित पूरे  क्षेत्रवासियों और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
सामर्थ्य’ में अब युवाओं को आर्मी भर्ती की तैयारी के लिए भी मिलेगी आर्थिक मदद गुजरात के गांधीनगर में केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया सम्मानित संजय अवस्थी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का किया अवलोकन कुटलैहड़ में 1027 गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए 15.40 करोड़ रुपये स्वीकृत - विवेक शर्मा  उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार करें गें शुभारंभ  व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हिमाचलः मुख्यमंत्री लाहौल में पोषण माह के दौरान कुपोषित बच्चों की वृ‌द्धि निगरानी के लिए फ़ोर्टनाइट मॉनिटरिंग प्लान तैयार  राज्यपाल ने किया माधव सृष्टि बहुआयामी शिक्षण संस्थान का उद्घाटन मेले, उत्सव एवं त्यौहार लोगों के मध्य मेलजोल बढ़ाने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका - डॉ. शांडिल ओम प्रकाश को जीआरएस संघ खंड आनी की कमान
-
-
Total Visitor : 1,67,57,661
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy